Dehradun News

देवभूमि की मेधा अग्रवाल को बधाई दें, विश्व के नंबर वन इंस्टीट्यूट से करेंगी PHD

देवभूमि की मेधा अग्रवाल को बधाई दें, विश्व के नंबर वन इंस्टीट्यूट से करेंगी PHD
Ad

देहरादून: प्रदेश की उन्नति का ग्राफ समाचारों की हेडलाइन्स से ही पता चल सकता है। आए दिन युवा हर फील्ड में बेहतर काम कर के राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब दून की मेधा अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया है। जिनका चयन क्यूएस वर्ल्ड यूनिवॢसटी रैंकिंग 2021 में नंबर वन रहे शिक्षण संस्थान में पीएचडी के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मेधा अग्रवाल का चयन शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (आइआइएससी) बेंगलुरु में हुआ है। इसी संस्थान को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवॢसटी रैंकिंग 2021 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और एमआइटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) को छोड़कर प्रथम रैंकिंग मिली थी। बता दें कि इस संस्थान में पढ़ने का सपने देशभर के छात्र देखते हैं।

इस बात का अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि बीते 15 सालों से प्रदेश के किसी भी छात्र का चयन इस संस्थान के लिए नहीं हुआ। दून विश्वविद्यालय में बीएससी (आनर्स) रसायन विज्ञान की पढ़ाई कर रहीं मेधा को आइआइएससी बेंगलुरु में पीएचडी में प्रवेश जैम के माध्यम से प्राप्त हुआ है। स्थान पर रहीं। बता दें कि इस संस्थान में एकीकृत पीएचडी कार्यक्रम की केवल 23 सीट हैं। मेधा ने जैम-2021 में देशभर में 241वीं रैंक प्राप्त की थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नई SOP जारी, gym बंद रहेंगे, बाजार 9 घंटे खुलेगा

यह भी पढ़ें: नैनीताल: लंबे समय से एक जगह पर टिके पुलिसकर्मियों की बनाई जाएगी लिस्ट,फिर होगा ट्रांसफर

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को आइआइएससी बेंगलुरु के साथ देश के विभिन्न आइआइटी में एमएससी व एकीकृत पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। चूंकि 250 तक रैंक लाने वाले को आइआइएससी बेंगलुरु में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इसलिए रैंक के बाद 24 मई 2021 को साक्षात्कार हुआ जिसमें मेधा का चयन रसायन विज्ञान प्रभाग में एकीकृत पीएचडी कार्यक्रम में मिल गया।

मेधा ने गेट-2021 में ऑल ओवर इंडिया 291वां स्थान हासिल किया था। बहरहाल मेधा ने द हेरिटेज स्कूल से 10वीं की परीक्षा 94.2 फीसदी लाने के बाद कैंब्रियन हाल स्कूल से 93 फीसद अंक के साथ 12वीं की पढ़ाई की। जून 2018 में दून विश्वविद्यालय में बीएससी (आनर्स) में प्रवेश लिया। बेटी की इस सफलता पर परिवार समेत पूरा क्षेत्र, पूरा राज्य प्रफुल्लित है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड काउंटी में छाप छोड़ रहे हल्द्वानी के मयंक मिश्रा, चटका चुके हैं 22 विकेट

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में इन जगहों पर बिछाई जाएगी सीवरेज लाइन, करीब 14 करोड़ रुपए से होंगे ये काम

यह भी पढ़ें: देहरादून की स्नेह राणा ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना,सहवाग बोले तुमने महान पारी खेली है

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आफत की बारिश के कारण टूटा 800 गांवों से संपर्क,22 जून तक अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top