Uttarakhand News

एयर स्ट्राइक के वक्त हुआ बच्चे का जन्म, मिराज सिंह नाम के पीछे नैनीताल कनेक्शन

Ad

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने मंगलवार की सुबह पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर शहीदों का बदला लिया। बालाकोट में जैश के ठिकानों को भारतीय वायुसेना ने तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज 2000 विमानों की मदद से पाकिस्तान के बालाकोट में 1000 किलो बमबारी की जिसमें 300 से अधिक आंतकियों को मार गिराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय वायुसेना जिस वक्त पाकिस्तान पर कहर बरसा रहा था ठीक उस वक्त नागौर जिले के डाबड़ा गांव के रहने वाले महावीर सिंह की पत्नी सोनम ने लड़के को जन्म दिया। पुलवामा शहीदों के बदले के रूप में हुई इस कार्रवाई के बाद परिवार ने बच्चे का नाम मिराज सिंह राठौड़ रखा। इस खुशी के मौके में जन्में बच्चे का नाम वायुसेना के सबसे शानदार लड़ाकू विमान मिराज के नाम पर रखा गया है। मिराज के अधिकतर सदस्य सेना में हैं।

मिराज के बड़े ताऊ भूपेंद्र सिंह एयरफोर्स में हैं और नैनीताल एयरफोर्स पर तैनात है। जबकि मिराज के एक और ताऊ एसएस रीठौड़ भी भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान हैं। नैनीताल में तैनात भूपेंद्र सिंह को मंगलवार सुबह जब बड़े पापा बनने की खबर मिली तो वो खुशी से झूम उठे और उन्होंने बच्चे का नाम लड़ाकू विमान मिराज 2000 पर रखने को कहा, जिसने पाकिस्तान में सुबह एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्‍लंघन किया था। नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी जेट्स के घुसते ही इंडियन एयरफोर्स ने कार्रवाई की और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।पीटीआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के जेट्स ने वापस जाते हुए बम भी बरसाए हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top