National News

बाल-बाल बचे RSS प्रमुख मोहन भागवत,यमुना एक्सप्रेस-वे में हुआ एसिडेंट

Ad

नई दिल्ली: संघ प्रमुख मोहन भागवत का आज यमुना एक्सप्रेस-वे में एसिडेंट हो गया। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे में उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। गाड़ी का टायर फटने से यह टक्कर हुई। यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर उनका काफिला गुजर रहा था। टायर पंक्चर होने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद पीछे से आ रही उनके काफिले की अन्य गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में मोहन भागवत को कोई चोट नहीं पहुंची है वे बिलकुल सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मोहन भागवत के लिए दूसरी गाड़ी मंगाई गई जिसमें बैठकर वे मथुरा के लिए रवाना हो गए।  मथुरा में उन्हें कार्यक्रम में शिरकत करनी थी।हादसा मथुरा के सुरीर इलाके के पास हुआ।संघ प्रमुख बिल्कुल सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित हैं और वृन्दावन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंच गए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डालकर इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि किसी को कोई चोट नहीं आयी है और भागवत अपने तय कार्यक्रम के तहत अपनी यात्रा पर चले गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top