Nainital-Haldwani News

नैनीताल आने वाले सैलानियों को दिखेंगे मनमोहक नज़ारे, स्नोव्यू प्वाइंट को बनाया जाएगा और भी सुंदर

Ad

नैनीताल: प्रदेश में लगातार ही पर्यटन विभाग की ओर से सैलानियों को खींचने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अलग-अलग योजनाएं खोजी जा रही हैं। इसी कड़ी में नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्र के पर्यटन स्थल स्नोव्यू में सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 19 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट स्नोव्यू में हिमालय दर्शन, व्यूप्वाइंट समेत अन्य सुंदरीकरण कार्य के लिए यह राशि जारी की गई है। बता दें कि पर्यटन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। सरकार की तरफ से हामी मिलते ही धनराशि जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पत्रकार पुष्कर अधिकारी को महामंत्री नियुक्त किया

यह भी पढ़ें: भाजपा पार्षद ने रेस्ट्रों में की मारपीट, हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस

बहरहाल अगर आप स्नोव्यू गए हैं तो आपने देखा होगा कि वहां से हिमालय दर्शन का शानदार दृश्य दिखता है। बता दें कि यह शहर के सबसे ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में भी शामिल है। इसके अलावा यहां केएमवीएन रोपवे का स्टॉपेज भी है। साथ ही यहां राजभवन भी है जो केएमवीएन का गेस्ट हाउस है। कहा तो यह जाता है कि अगर नैनीताल आकर स्नोव्यू नहीं गए तो क्या फायदा।

जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार स्नोव्यू में हिमालय दर्शन, व्यूप्वाइंट, पहुंच मार्ग का सुंदरीकरण, सेल्फी प्वाइंट, गार्डन के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर दिया था। इसके बाद डीएम सविन बंसल की परमिशन ली गई। जिसके बाद इसे शासन को भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 19 लाख की मंजूरी प्रदान कर दी है।

इसके अलावा जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पाइंस व रूसी बाइपास में 12-12 लाख की लागत से पर्यटन पुलिस चौकी निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। डीएम की हामी के बाद कार्यदायी संस्था को बजट जारी कर दिया है। इसके अलावा बारापत्थर और सरिताताल में हाई-टेक शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। डीएम कहा कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाओं पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: VOOT एप पर रिलीज वेब सीरीज में नजर आएंगे भवाली के लोकेश तिवारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का फैसला, बिना पहाड़ी व्यंजनों के होटलों में नहीं परोसा जाएगा खाना

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत, दहेज को लेकर ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top