Nainital-Haldwani News

सातताल की ओर खिंचे चले आएंगे पर्यटक, चिल्ड्रन पार्क और ओपन एयर थियेटर का होगा निर्माण

Ad

हल्द्वानी: पर्यटकों को रिझाने के लिए सातताल को भी अधिक खूबसूरत किया जाएगा। अनेकों सुविधाओं का लाभ सैलानियों को देने और मनमोहक नज़ारों को और अधिक सुंदर बनाने के लिए करीब 6.5 करोड़ का खर्चा किया जाएगा। जिला विकास प्राधिकरण ने तो बकायदा टेंडर प्रक्रिया निपटा ली है। बता दें कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

सातताल का परिवेश, जंगलों से घिरी झील, यहां की आबो हवा सैलानियों को अपना दीवाना बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। हालांकि यहां काफी पर्यटकों का आना जाना रहता है। मगर अब अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए और उन्हें सुविधाएं देने कि लिए जिला विकास प्राधिकरण ने अपनी कमर कस ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष रोहित मीणा ने बताया कि विभाग की ओर से करीब 6.5 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य होने हैं।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में मधुर राय ने खेली शानदार कप्तानी पारी, अर्धशतक बनाकर टीम को जिताया मैच

यह भी पढ़ें: नैनीताल में ऑफिसों के बाहर दिखेगा पहाड़ी रंग, डीएम गर्ब्याल ने शुरू की ऐपण नेम प्लेट लगाने की तैयारी

इस महीने के अंत तक शुरू होने वाले कार्यों में से कुछ मुख्य कार्य :-

1. नए बोट स्टैंड का होगा निर्माण

क्षेत्र में बोट स्टैंड का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही पुराने स्टैंड को नए तरीके से बेहतर ढंग में बदला जाएगा। स्थानीय प्रजातियों की वनस्पतियां और पेड़ लगाकर क्षेत्र को और बेहतर ढंग से विकसित किया जाने का लक्ष्य है।

2. दुकानें भी बनाई जाएंगी

नए प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान दुकानों को पीछे शिफ्ट करने के साथ ही और दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा दुकानों के सामने बैठने के लिए भी एरिया बनाया जाएगा।

3. चिल्ड्रन पार्क और ओपन थियेटर की भी है योजना

बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क की व्यवस्था भी की जाएगी। बकौल एमडी प्रोजेक्ट के तहत झील किनारे चिल्ड्रन पार्क बनाकर बच्चों के खेलने के लिए झूले और अन्य सुविधाएं जुटाई जाएगी। जिसके पास में ही एडल्ट गार्डन तैयार किया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट के तहत ओपन एयर थियेटर बनाने की भी योजना है।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मम्मी ने जीता उत्तराखंड वासियों का दिल, पहाड़ी पिछौड़ा पहन शादी में हुईं शामिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूजा पडियार की एपण कला के फैन बने एक्टर रोनित रॉय, जमकर की तारीफ

यह भी पढ़ें: नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की लक्की राणा का टीम इंडिया में चयन, बस चालक की बेटी विदेश में दिखाएगी दम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top