Election Talks

हल्द्वानी में एसएसपी पंकज भट्ट ने किया मतदान, लोगों के साथ लगाई लाइन

Ad

हल्द्वानी: सोमवार सुबह 8:00 बजे से ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लगाकर मतदान कर रहे हैं। इसी क्रम में नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने भी वोट डाल दिया है। उन्होंने आम जनों के साथ लाइन लगाकर वोट डाला।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने हल्द्वानी बद्रीपुरा प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। इस दौरान रेल लाइन में खड़े नजर आए। वोट डालने के साथ ही उन्होंने सभी से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करें। इसके साथ ही एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा यह लोकतंत्र का आधार है किसी का वोट बेकार नहीं होना चाहिए।

बता दें कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं। 14 फरवरी को सभी सीटों पर मतदान होंगे। इसके बाद 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने सभी पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए पूरी तैयारियां कर रखी हैं। कोरोना को लेकर भी सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top