Nainital-Haldwani News

घबराएं नहीं, नैनीताल जिले में तुरंत मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, बस करने होंगे ये काम

नैनीताल: भले ही कोरोना का प्रभाव तेज़ी से फैल रहा है। मगर हमें सकारात्मकता का दामन छोड़कर दूर नहीं जाना। सकारात्मक रहकर हम बड़ी से बड़ी मुश्किलों को दूर भगा सकते हैं। इधर, नैनीताल जिले में एक सकारात्मक खबर सामने आई है। अब जिले के मरीजों व उनके परिजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर हेतु घबराने की ज़रूरत नहीं है।

देशभर में इस कोरोना प्रसार के बीच दो चीज़ें जिनका ज़िक्र शायद सबसे ज़्यादा हो रहा है। उनमें से एक है रेमडेसिविर और दूसरा है ऑक्सीजन सिलेंडर। कई जगह सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई जगह खपत बहुत ही अधिक है। कई जगह इस बुरे दौर में भी धंधे चल रहे हैं। लेकिन नैनीताल जिले में ऐसी दिक्कत नहीं है। इस बात की पुष्टि खुद जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने की है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: डॉक्टर नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जोशीमठ में ग्लेशियर फटने की खबर, पुलिस ने जारी किया संदेश

डीएम गर्ब्याल ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर संबंधी कोई दिक्कत नहीं है। जितनी ज़रूरत है, उतनी आपूर्ति रोज़ हो रही है। उन्होंने ऑक्सीजन के अनाधिकृत भंडारण करने को गैर कानूनी बताया। साथ ही डीएम ने यह भी कहा कि ऐसे समय में जिसको ज़रूरत है उसी को ऑक्सीजन सिलेंडर लेना चाहिए।

ऑक्सीजन सिलेंडर लेने हेतु :-

1. सप्लायर से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने वाले व्यक्ति को मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

2. डॉक्टर का पर्चा दिखाना भी आवश्यक होगा।

3. आधार कार्ड देना भी अनिवार्य किया गया है।

4. तीन दिन के भीतर खाली या भरा हुआ सिलेंडर हर हाल में सप्लायर को लौटाना होगा। वरना कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: घर बैठे बैठे Euro Kids स्कूल के नन्हे मुन्हे छात्रों ने मनाया Earth Day, दिया ज़रूरी संदेश

यह भी पढ़ें: सरकार का ऐलान, उत्तराखंड में 50 लाख युवाओं को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति हल्द्वानी छड़ायल स्थित अग्रवाल ऑक्सीजन व कालाढूंगी स्थित चिराग ऑक्सीजन सप्लायर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में रोज़ाना करीब 1200 ऑक्सीजन सिलेंडरों की मांग है। इसके अनुसार ही खपत हो रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि आपूर्ति होम क्वारंटाइन कोरोना संक्रमित मरीजों, एसटीएच की एंबुलेंस, सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में प्राथमिकता के साथ की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कोरोना के अलावा सांस व अन्य किसी रोग से पीड़ित मरीजों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए डॉक्टर का पर्चा दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया लेकिन 49 ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: रोचक: पहले वैक्सीन चुराई फिर उन्हें वापस कर गया चोर, नोट में लिखा Sorry

To Top