Nainital-Haldwani News

IAS प्रतीक जैन बने नैनीताल के नए SDM, 7 IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले

Ad

IAS प्रतीक जैन बने नैनीताल के नए डिप्टी डीएम, 7 IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले

प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को उत्तराखंड के 7 IAS अधिकारियों के पदभार बदले गए हैं। IAS ऑफिसर मनीषा पंवार को अपर मुख्य सचिव बाह्य सहायतित परियोजना की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन से प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजनाएं का जिम्मा हटाया गया है।  आईएएस एस ए मुरुगेशन को इसी परियोजना के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस आलोक शेखर तिवारी को अपर सचिव शिक्षा का अतिरिक्त जिम्मा दिया है। आईएएस अंशुल सिंह को हरिद्वार और आईएएस प्रतीक जैन को नैनीताल जिले का डिप्टी COLLECTOR बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में व्यवस्थाएं अब पूरी तरह बदल दी गई हैं। यहां आईएएस एवं पीसीएस अफसरों को डे-अफसर का जिम्मा सौंपा गया है। अभी तक ओएसडी ही डे-अफसर का काम संभालते आ रहे थे। मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा की तरफ यह आदेश किए गए। अपर सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनात अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top