National News

पर्यटकों से भरे वाहन पर गिरी पहाड़ की चट्टान, 9 की मौत और तीन घायल

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बटसेरी में दर्दनाक हादसा हुआ। भूस्खलन के पहाड़ी से पत्थर टूट करने लगे,जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। एक पत्थर पर्यटकों से भरे वाहन पर भी गिर गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है। पर्यटक छितकुल से सांगला की ओर आ रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे। भूस्खलन होने से बास्पा नदी पर बना पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क शेष देश और दुनिया से कट गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।

ये जानकारी भी सामने आई है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एस.आर राणा मौके पर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। मैंने फोन के माध्यम से किन्नौर जिला प्रशासन से हादसे की जानकारी ली व उन्हें दिशानिर्देश दिए। प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं। ॐ शांति!’…

यह भी पढ़ें:गुरुपूर्णिमा पर प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार मिश्र ने संभाला कार्यभार,पौधारोपण से की शुरुआत

यह भी पढ़ें: जिला ट्रायल्स हल्द्वानी में होंगे, नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने तारीखों का किया ऐलान

यह भी पढ़ें: कौन हैं मीराबाई चानू, जिन्होंने पहले ही कर दिया था टोक्यो ओलंपिक में अपनी जीत का दावा

To Top