National News

96 साल की अम्मा ने पेश की मिसाल, परीक्षा में प्राप्त किए 98 प्रतिशत नंबर

Ad

नई दिल्ली: शिक्षा से बदलाव की ओर विकास की ओर बढ़ रहे भारत को ऊर्जा से भर देने वाली खबर सामने आ रही है। यह वाक्या उस बात पर मोहर लगाता है जो कहती है कि  पढ़ने लिखने और जानने समझने की कोई उम्र नहीं होती।

ADVERTISEMENTS Ad

उम्र की सीमा तोड़ते हुए एक 96 साल की अम्मा ने शिक्षा की तरफ बढ़ रहे समाज के लिए मिसाल कायम की है। केरल की 96 वर्षीय करथियानी अम्मा ने सच साबित कर दिया है।

खबर के मुताबिक केरल के अलापुझा जिले की करथियानी अम्मा ने केरल राज्य साक्षरता मिशन के तहत कराई गयी ‘अक्षरलक्षम’ परीक्षा में 100 में से 98 अंक पाए।  केरल राज्य साक्षरता मिशन के तहत कराई गयी। इस परीक्षा को 42933 परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण किया जिनमें अम्मा उम्र में सबसे ज्यादा है।कार्तियानी अम्मा ने ना सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि एक मिशाल भी पेश की है।

बता दें उन्होंने 5 स्तरों- कक्षा IV, VII, X, XI, और XII में आयोजित परीक्षा में टॉप किया। हैरानी की बात तो ये है कि अम्मा कभी स्कूल गई ही नहीं। फिर भी उन्होंने टॉप कर लोगों को हैरान कर दिया।

यह परीक्षा लिखने के अलावा पढ़ना और गणित के विषय पर आधारित थी। अम्मा की कामयाबी के बाद उन्हें गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन द्वारा सम्मानित किया गया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top