National News

वीर को सलाम,उरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए 19 साल के निखिल दायमा शहीद

Ad

अलवर: राजस्थान के 19 वर्षीय बहादुर बेटे निखिल दायमा की शहादत ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। वह राजस्थान के अलवर जिले के गांव सैदपुर के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में शक्रवार को आतंकियों के सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। निखिल के ताऊ जीत दायमा के अनुसार शुक्रवार दोपहर को उन्हें सेना की ओर से निखिल की शहादत की सूचना मिली। पार्थिव देह दिल्ली होते हुए उनके गांव सैदपुर लाई गई। निखिल 13 जनवरी को ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। वर्ष 2019 को इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। ट्रेनिंग के बाद उरी में पोस्टिंग मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में शर्मनाक घटना, चचेरे भाई ने किया सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म

यह भी पढ़े:बागेश्वर:महीनों से कमरे में बंद थे बुजुर्ग दंपति,वीडियो वायरल हुआ, दिल्ली से आकर बेटे ने बचाई जान

बता दें कि निखिल अपने परिवार से तीसरे फौजी थे। इनके पिता मंजीत दायमा चालक व माता सविता देवी ग्रहणी हैं। निखिल के दाता मुनिलाल दायमा भारतीय सेना में सूबेदार और बड़े दादा दीनदयाल दायमा कैप्टन पद पर सेवाएं दे चुके हैं। निखिल दो दिन पूर्व ही बेस कैंप से उरी गए थे। यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान निखिल को गोली गली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े:केमू बस के कंडक्टर गोविंद सिंह नगरकोटी की ईमानदारी ने जीता उत्तराखंड का दिल

यह भी पढ़े:नैनीताल पुलिस ने paytm ठग को पकड़ा, झारखंड से चला रहा था पूरा खेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top