National News

शर्मनाक: पीएम मोदी की रैली के लिए शहीद की अंतिम विदाई को किया गया नजरअंदाज

Ad

नई दिल्ली: देश के लिए शहीद होने वाले जवान की शहादत के लिए इसे बुरा क्या हो सकता है कि चुनाव की रैली के लिए नेताओं ने उनके अंतिम संस्कार से नजरअंदाज किया गया। नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाए पीएम मोदी की रैली के लिए व्यस्त दिखा दिए। जम्मू- कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह का शव रविवार को पटना पहुंचा। शहीद पिंटू सिंह के शव को लेने उनकी बहन और भाभी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। लेकिन इस दौरान सत्ताधारी दल (एनडीए) का कोई भी चेहरा शहीद के शव को फूल चढ़ाने नहीं पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

पटना एयरपोर्ट पर शहीद को पटना कमिश्नर आरएल चोंग्थू, डीएम कुमार रवी, एसएसपी गरिमा मलिक सहित सीआरपीएफ के अन्य बड़े अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, हम नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शहीद जवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. लेकिन इस मौके पर बिहार राजग के कोई भी नेता एयरपोर्ट नहीं पहुंचे।

पटना एयरपोर्ट पर शहीद के शव को श्रद्धांजलि देने के लिए न तो मुख्यमंत्री और न ही उनकी कैबिनेट के कोई सहयोगी मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ हैं।वहीं इस कार्यक्रम में किसी भी सत्ताधारी दल के नेता के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के कारण कोई नहीं आ पाया होगा।

जेएनयू के पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष और बेगूसराय से सांसद प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने शहीद के अंतिम संस्कार में ना पहुंचने पर सत्ताधारी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘शहीदों के सम्मान में, बिहार की जनता नहीं जुटी गाँधी मैदान में। बहुत शर्मनाक है कि जब शहीदों की अंतिम यात्रा निकल रही है तब सरकार चुनावी रैली कर रही है।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top