Haridwar News

उत्तराखंड: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, एक बराती की मौत

One died & five injured in clash in marriage ceremony in Haridwar
Ad

हरिद्वार: शादियों में छोटे मोटे विवाद तो अक्सर ही देखे जाते हैं। लेकिन अकौढ़ा खुर्द गांव में डीजे को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ पहुंची। इसी दौरान एक बराती की मौत तो पांच लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि बुधवार को लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अतर सिंह की बेटी की शादी के लिए कलियर थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर पांडा गांव से बरात आई थी। घुड़चढ़ी के दौरान स्थानीय युवक बरात में नाचते वक्त डीजे वाले से भिड़ गए। लड़के के घर के बाहर पहुंचने पर ही यह सब हुआ।

आरोप ये है कि गाने बजाने को लेकर हुई कहासुनी में युवकों ने डीजे बजाने वाले को पीट दिया। घायल डीजे वाले को देख बरातियों ने युवकों को रोकना चाहा मगर वह नहीं माने। इसी कारण दोनों पक्षों में लाठी डंडों से खूनी संघर्ष हो गया।

यह भी पढ़े: करीब दो महीने बाद हल्द्वानी से चली चंडीगढ़ और दिल्ली की बस

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला, 23 साल का युवक संक्रमित

इस दौरान एक तरफ समारोह में भगदड़ मची तो दूसरी तरफ घायल हुए बराती बसंत, तुषार, अरुण, राहुल, अरविंद को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बसंत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

हत्या की घटना की जानकारी होते ही सीओ विवेक कुमार और कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआइ मनोज सिरोला भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाल प्रदीप चौहान के मुताबिक गाना बजाने को लेकर हुए ने मारपीट का रूप ले लिया। जिसमें एक बराती की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार, नैनीताल में बिजली गिरने की भी संभावना

यह भी पढ़े: फैसला:उत्तराखंड के स्कूलों में फिलहाल ऑफलाइन पढ़ाई नहीं होगी लेकिन शिक्षकों को जाना होगा

यह भी पढ़े: हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बसें, मिल गई यूपी से अनुमति

यह भी पढ़े: हैप्पी बर्थडे माही, भारतीय क्रिकेट को ताकत देने के लिए धन्यवाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top