Uttarakhand News

हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे नीचे, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर रोज खर्च किए केवल 5.38 रुपए

हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे नीचे, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च किए केवल 5.38 रुपए
Ad

देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं हेतु प्रति व्यक्ति करीब पांच रुपए खर्च किए गए हैं। इसी कारण नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं की लिस्ट में सभी हिमालयी राज्यों की सूची में उत्तराखंड सबसे नीचे है। बता दें कि यह विश्लेषण सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी (एडीसी) फाउंडेशन द्वारा तीन वर्ष (2017 से 2019 तक) में किए गए खर्च की स्थिति किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की स्टेट फाइनेंस-2019 की फैक्टशीट के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई है। जिसके तहत वर्ष 2017 से 2019 के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं में सर्वाधिक धनराशि 28,417 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से अरुणाचल प्रदेश ने खर्च की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने रोकी एंफोटेरिसीन-बी इंजेक्शन की खरीद,हैरान कर देगा कारण

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:हाईस्कूल का नतीजा 9वीं के अंकों पर होगा निर्भर, विभाग ने लिया फैसला

उत्तराखंड का नंबर हिमालयी राज्यों में सबसे नीचे। प्रदेश में 5,887 रुपये ही प्रति व्यक्ति खर्च किए गए। नौटियाल ने कहा कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ रही है। यह सही समय है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा पर खर्च किए जाने वाले बजट पर बात की जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सामने कोरोनाकाल चुनौतीपूर्ण रहा। कई बार हालात कब्जे से बाहर जाते हुए दिखे। अगर समय रहते स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाता तो चुनौतियों को कम किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जल्द शुरू हो सकती हैं ऑफलाइन कक्षाएं, तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब इस रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें,दस रुपए न्यूनतम किराया

हिमालयी राज्यों में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च की स्थिति (2017 से 2019 तक)

राज्य – खर्च (रुपये में)

अरुणाचल प्रदेश-28,417

सिक्किम-21,137

मिजोरम-16,712

हिमाचल प्रदेश-10,176

मेघालय-9,856

जम्मू एंड कश्मीर-9,469

मणिपुर-7,755

त्रिपुरा-7,156

उत्तराखंड-5,887

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: रोजी-रोटी को तरस रही 24 गोल्ड मेडल जीत चुकी देश की पहली दिव्यांग शूटर

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं बोर्ड की वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगी!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top