Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मेहनत से बनाए आशियानों से बेघर हुए गौला मजदूर,आग में दस झोपड़ियां जल कर राख

Ad

हल्द्वानी: शहर में गौला की तरफ बसी बस्तियों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार गौला नदी जवाहर नगर में एक दर्जन झोपड़ियां आग में जल गईं। बताया जा रहा है कि आग बुधवार सुबह तकरीबन 7.30 बजे लगी थी। पहले सिर्फ एक झोपड़ी में लगने वाली यह आग धीरे धीरे आस पास की बाकी झोपड़ियों में भी पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का पता लगते ही बनभूलपुरा पुलिस वहां पहुंच गई और साथ में दमकल भी पहुंची।। मगर जब तक पुलिस को सूचना मिल पाई और वो आई, तब तक सब कुछ राख हो चुका था, केवल अवशेष रह गए थे। एक तो पहले ही हल्द्वानी की सर्दी गरीबों की खाल को जमा रही थी, ऊपर से अब यह आपदा। बेघर हुए मजदूरों की आंखों में आंसू और दिल में तड़प घटनास्थल पर साफ देखी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:राज्य के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन,हरेले के दिन होगा सार्वजनिक अवकाश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कम हुई एक्टिव कोरोना वायरस के मामलों की संख्या, आज का बुलेटिन देखें

आपको बता दें कि हल्द्वानी जवाहर नगर में रेलवे लाइन के पास काफी समय से मजदूरों ने अपने रहने के लिए झोपड़ियां बना रखी हैं। बुधवार को सुबह अज्ञात कारणों से सबसे पहले मजदूर महेंद्र की झोपड़ी ने आग पकड़ी। जिसके बाद धीरे धीरे यह आग अजय, संजू, विजय शंकर, राजेश, मूसा, राजन, बबलू, प्रताप और गुलाब की झोपड़ियों में भी पहुंच गई।

झोपडियां तो जली ही जली, साथ में जले श्रमिकों के बर्तन, कपड़े, बिस्तर, हज़ारों रुपए और उनके सपने। पीड़ित मजदूर आंखों में पानी लिए यह कहना चाह रहे थे कि उन्होंने बहुत मुश्किल से यह घर बनाए थे।

बहरहाल बनभूलपुरा पुलिस के एसओ यूनुस खान का कहना है कि हादसे में किसी की जान तो नहीं गई है मगर आग लगने से करीब 10 झोपड़ियां राख हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जहां तक पता लगाया जा रहा है आग का कारण किसी के द्वारा सुलगाई गई बीड़ी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा की बेटी प्रिया बनी जज,पिता और दादा के निधन के बाद मां ने दिखाया रास्ता

यह भी पढ़ें: अपनी जेब से शहर का कूड़ा उठाने के पैसे दे रहा है हल्द्वानी नगर निगम, सालाना एक करोड़ का नुकसान

यह भी पढ़ें: मुंबई के नाइट क्लब में पार्टी करते गिरफ्तार किए गए सुरेश रैना, बेल पर पुलिस ने छोड़ा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में ‘वोकल फॉर लोकल’ पकड़ रहा है रफ्तार,महिलाओं द्वारा बनाए गए सामानों का लगा मेला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top