Nainital-Haldwani News

कुछ देर की बारिश से ही पानी पानी हुआ हल्द्वानी, नैनीताल समेत पांच जिलों में फिर अलर्ट जारी

Ad

हल्द्वानी: सावन के महीने में आसमान जमकर बरस रहा है। कई इलाकों में लगातार तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जगहों पर बारिश कहर बनकर भी बरस रही है। इधर, हल्द्वानी में भी बारिश ने हाल बेहाल किया। अब मौसम विभाग ने नैनीताल समेत पांच जिलों में और बारिश की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में बारिश का मौसम अपने पूरे तेवर दिखा रहा है। कई नदी नाले बारिश के कारण उफान पर हैं। केदारनाथ हाईवे मलबे के कारण बंद है तो उधर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे के कारण बाधित होता रहा। हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु रहा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना को लेकर एम्स की चेतावनी,लापरवाही बिगाड़ रही है आर नॉट काउंट

यह भी पढ़ें: पबजी खेलते हुआ प्यार,घर से चोरी कर युवती चमोली पहुंची पर लड़का निकला नाबालिग

चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में बादल फटने से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा एक पुलिया भी बह गई है। हालांकि आज से आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। उधर, पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी मार्ग चार दिन से बंद है। दारमा मार्ग बंद होने से चीन सीमा का संपर्क टूटा हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जगहों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का हुआ ट्रांसफर,लिस्ट में कुल 11 PCS अधिकारियों के नाम

यह भी पढ़ें: कोरोना Curfew के बीच मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सरकार का बड़ा फैसला

बारिश से हल्द्वानी हुआ पानी-पानी

सोमवार को हल्द्वानी में डेढ़ घंटे की बारिश क्या हुई, सारा शहर पानी से भऱ गया। सड़कों पर गाड़ियां डूबती बहती देखी गईं। रकसिया नाला उफान पर आया तो दुकानों तक में गंदा पानी भर गया। इंदिरानगर इलाके के कई घरों में भी जलभराव हो गया।

दोपहर डेढ़ बजे के आसपास शुरू हुई बूंदाबांदी ने थोड़ी ही देर में तेज रूप ले लिया। टेड़ी पुलिया के पास नाला ओवरफ्लो होने से नैनीताल रोड की स्थिति सबसे खतरनाक रही। तीन बजे बारिश थमने के बाद तस्वीर सामान्य होती नजर आई।

यह भी पढ़ें: सालों बाद दिनेश कार्तिक ने बयां किया अपना दर्द, धोनी को लेकर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: कैंची धाम के पास कार के ऊपर पलटी केमू बस,लोग बोले बाबा के आशीर्वाद ने बचाई सभी की जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top