Nainital-Haldwani News

कैंची धाम के पास कार के ऊपर पलटी केमू बस,लोग बोले बाबा के आशीर्वाद ने बचाई सभी की जान

Ad

हल्द्वानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर हल्द्वानी की ओर आ रही एक केमू बस चलती कार के ऊपर पलट गई। ये हादसा कैंची धाम मंदिर के पास हुआ। केमू बस के ब्रेक फेल होने के वजह से यह हादसा हुआ। इस बीच यात्रियों में हड़कंप मच गया था। कार के ऊपर केमू बस के पलटे होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बस में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा पेट्रोल पंप, बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार

उत्तराखंड:नशा मुक्ति केंद्र में घिनौनी हरकत, स्मैक देकर युवतियों के साथ होता था दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर कैंची धाम मंदिर के पास हल्द्वानी आ रही एक केमू बस जो मिश्रा टूर एंड कंपनी की थी उसका ब्रेक फेल हो गया। बस सामने से आ रही कार के ऊपर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में हो-हल्ला मच गया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। बस पटलने से करीब तीन घंटे तक यातायात बंद रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जाम को खुलवाया गया।

उत्तराखंड: आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वालों की तुरंत करें शिकायत,हेल्पलाइन नंबर हो गया है जारी

उत्तराखंड सरकार का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान, CM धामी ने की बदलाव की घोषणा

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया जिससे वह के कार के ऊपर चढ़ गई। बस में सवार 8 लोगों को सुरिक्षत बाहर निकाल लिया गया। वहीं राहत कार्य में जुटे लोगों का कहना था कि यह कैंची नीम करोली बाबा का चमत्कार था जिसने लोगों की जान बचा दी।

ओलंपिक में सफलता के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की PIL

उत्तराखंड में पंडित की चोटी काटे जाने पर हुआ बवाल, नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top