Chamoli News

पबजी खेलते हुआ प्यार,घर से चोरी कर युवती चमोली पहुंची पर लड़का निकला नाबालिग

Ad

देहरादून: ऑनलाइन गतिविधियां कभी-कभी कुछ चौकाने वाले मामले हमारे सामने लेकर आती हैं। फेसबुक पर हुए प्यार की कहानियां तो सभी ने सुनी होगी लेकिन इस बार पबजी खेलने के दौरान युवती को एक लड़के से प्यार हो गया। युवती हिमाचल की निवासी है और युवक उत्तराखंड के चमोली जिले का निवासी है। युवती घर से कुछ जेवर और नगद लेकर फरार हुई। चौकाने वाली बात ये सामने आई है कि दोनों शादी करने कोर्ट पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग निकला। हिमाचल पुलिस ने लड़की को ग्वालदम से बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का हुआ ट्रांसफर,लिस्ट में कुल 11 PCS अधिकारियों के नाम

कैंची धाम के पास कार के ऊपर पलटी केमू बस,लोग बोले बाबा के आशीर्वाद ने बचाई सभी की जान

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती को चमोली जिले के ग्वालदम के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। दोनों का प्यार पबजी खेलने के दौरान परवान चढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। लड़की अपने घर से भाग निकली। उसने नकदी और जेवर भी चोरी किए। उसके साथ उसकी बहन भी थी। परिजनों ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई। पुलिस ने खोज शुरू करने के लिए नंबर को ट्रेस किया और लोकेशन उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्वालदम में मिली। पुलिस ने दोनों को नेपाली महिला के घर से ही बरामद किया।

कोरोना Curfew के बीच मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सरकार का बड़ा फैसला

उत्तराखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा पेट्रोल पंप, बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार

इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि दोनों शादी करने के लिए थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग निकाला और शादी नहीं हो पाई। हिमाचल पुलिस ने वापस लौटकर दोनों को कांगड़ा लेजाकर उपजिलाधिकारी के सामने पेश करेगी।

सालों बाद दिनेश कार्तिक ने बयां किया अपना दर्द, धोनी को लेकर कही बड़ी बात

उत्तराखंड:नशा मुक्ति केंद्र में घिनौनी हरकत, स्मैक देकर युवतियों के साथ होता था दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top