Uttarakhand News

Curfew के बीच बनभूलपुरा में पहुंचाई जा रही राहत, दवाई के साथ इलाज भी कराया गया

Ad

Banbhulpura News: Curfew Updates: जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को सुचारु करने के साथ ही मेडिकल स्टोर खुलवाए गए हैं। साथ ही बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू कर दिया गया है। रविवार को कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया। जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को सुचारू करवाया और बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो की बीमारी से ग्रसित था उसे बनभूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक ए पी वाजपेई ने बताया है कि हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नई बस्ती, लाइन नंबर 08 के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भारत और इंडेन गैस का वितरण कराया गया है। गौरतलब है कि कल केएमवीएन ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारू की थी, वहीं आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में भी गैस का वितरण कर दिया गया है। आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में गैस के साथ ही सब्जी, दूध आदि सामग्री का वेंडर के माध्यम से पहुंचाई गई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top