Uttarakhand News

उत्तराखंड के बास्केटबॉल खिलाड़ी रियांशु नेगी का फ्लोरिडा की एकेडमी में हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: हीर रांझा, लैला मजनू से भी बेहतर प्रेम कहानी नजर आती है उत्तराखंड के युवाओं और खेल कुदों की। यहां के युवा पढ़ाई, कला के साथ साथ अनेकों खेलों में भी राज्य का परचम देश या विश्व भर में लहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। भला छोड़ें भी क्यों, देवभूमि की मिट्टी में बात ही कुछ ऐसी है कि यहां प्रतिभाओं और प्रतिभावान युवाओं की कोई कमी नहीं दिखती। ऐसी ही एक प्रतिभा है उत्तराखंड के रुड़की की।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत में पहले से अपना दम खम साबित कर चुके राष्ट्रीय लेवल के बास्केटबॉल प्लेयर रियांशु नेगी ने कमाल कर दिखाया है। उनका चयन फ्लोरिडा की डीएमई स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ है। बता दें कि रियांशु 2017 से एनबीए भारत का हिस्सा हैं। इस एकेडमी से डीएमई एकेडमी के लिए चुने जाने वाले वे चौथे खिलाड़ी हैं। जनवरी 2021 में रियांशु फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: लाखों की हेराफेरी कर कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालक फरार, ढाई हज़ार का ईनाम घोषित

यह भी पढ़ें: नैनीताल में नए साल का जश्न, पर्यटक ध्यान दें, पार्किंग और कोविड जांच की जानकारी जरूर पढ़ें

18 साल के रियांशु नेगी रुड़की के रामनगर में रहते हैं। रियांशु ने 2016 में कर्नाटक के यूथ नेशनल, 2017 में नोएडा के जूनियर नेशनल और 2018 में लुधियाना के जूनियर नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा रियांशु ने एनबीए के कई बास्केटबॉल विकास शिविरों में प्रतिभाग किया। जिसमें 2017 और 2018 एनबीए एकेडमी गेम्स और 2017 में चीन में आयोजित एनबीए एशिया पैसिफिक कैंप शामिल हैं।

इस सफलता कर रियांशु नेगी ने कहा कि यह उनके लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस की वजह से मेरा खेल निखरेगा। इसके अलावा उन्होंने भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को अर्जुन अवार्ड मिलने को बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को अपने खेल के बलबूते आगे लेे जाना है। इस पर डीएमई के हेड कोच वसीम अलसौस ने एकेडमी के बारे में बात करते हुए बताया की वे खिलाड़ियों का व्यक्तिगत विकास कर, खिलाड़ियों को उनके लक्ष्य पूरे करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: सितारगंज: सिडकुल को 67 करोड़ का गिफ्ट, प्लास्टिक पार्क को केंद्र ने किया मंजूर

यह भी पढ़ें: सतपाल महाराज ने केंद्र को लिखा पत्र,सिंगापुर की तरह उत्तराखंड में सैलानियों को मिले बीमा

यह भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के सपने की ओर देहरादून ने बढ़ाया एक और कदम, इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू

यह भी पढ़ें: ATM कार्ड खोने पर तुरंत मिलेगा दूसरा कार्ड, हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी आपको परेशानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top