Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली- देहरादून जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट, रोडवेज ने बढ़ाया किराया

उत्तराखंड रोडवेज कंडक्टरों के आएंगे अच्छे दिन, नए साल से पहले मिलेंगी 1000 नई टिकट मशीनें
Ad

हल्द्वानी: सावन के शुरू होने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज बसों को जाम का भी सामना करना पड़ा है। वहीं रोडवेज ने बड़ा फैसला किया है। हल्द्वानी डिपो ने देहरादून,दिल्ली और पंजाब मार्ग पर चलने वाली बसों के रूट को डायवर्ट किया है। रूट के डायवर्ट होने की वजह से किराए में 100 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है और कहा गया है कि रूट डायवर्ट कांवड़ यात्रा के चलते किया गया है। इसी वजह से किराए को बढ़ाया गया है। शुक्रवार को भी दिल्ली के लिए चलने वाली बसों का किराया 10 रुपए बढ़ाया गया था। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

रूट डायवर्ट होने की वजह से किराया बढ़ाया गया है, हालांकि बढ़ाया हुआ किराया यात्रियों से तभी लिया जाएगा, जब बस डायवर्ट रूट पर संचालित होगी। रोडवेज के मुताबिक वाया चीली होते हुए देहरादून जाने पर प्रति यात्री 40 रुपए , वाया बुलंदशहर दिल्ली जाने वाले मार्ग पर 60 रुपए प्रति यात्री और वाया चीला पोंटा साहिब पंजाब मार्ग पर 100 रुपए प्रति यात्री अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। आगे पढ़ें…

बता दें कि कांवड़ यात्रा के कारण हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर निकली 30 से ज्यादा बसें जाम में फंस गई है। बाद में रूट डायवर्जन कर इन्हें दूसरे रास्ते से रवाना किया गया, जिसके कारण ये बसें अपने गंतव्य स्थान पर दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच बसे जाम में लगभग पांच घंटे तक फंसी रहीं। यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसी लिए रूट को डायवर्ट करने का फैसला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top