Uttarakhand News

उत्तराखंड में जल्द खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

Ad

उत्तराखंड:सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी, बच्चों को ज्यादा पढ़ाई करनी होगी

देहरादून: कोरोना वायरस के चलते बंद पड़े स्कूल दोबारा खुलने वाले हैं। इसके अलावा कुछ बड़े मामलों पर उत्तराखंड शिक्षा महकमें की बैठक में फैसला लिया गया। सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और फैसला लिया गया है। सबसे जरूरी फैसला स्कूलों को लेकर किया गया है। कक्षा 9 और 11 के स्कूल जल्द खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार तक स्कूल खोलने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। एक फ़रवरी से कक्षा 6 से 8 तक स्कूल खोले जाने को लेकर प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। प्रदेश में शिक्षक भर्ती में एनआईओएस डीएलएड वालों को शामिल नहीं किया जाएगा। सिर्फ सीधी भर्ती वाले पात्र होंगे।

नए शिक्षण सत्र से पहले स्कूलों में ख़ाली पड़े प्रधानाचार्या की तैनाती या फिर प्रभारी प्रधानाचार्यो की तैनाती होगी। प्राथमिक और एलटी में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। सत्रांश लाभ सभी अध्यापकों को दिया जाएगा, जिस शिक्षक को आवश्यकता नहीं वह आवेदन करेंगे। गेस्ट टीचर का मानदेय बढ़ाने की तैयारी की जा रहे हैं।इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अटल उत्कृष्ट स्कूलों हेतु प्रधानाचार्यों के साथ बैठक जल्द कुमायूँ और गढ़वाल की अलग-अलग बैठक होगी। पीटीए शिक्षक पूर्ण योग्यता वाले शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने का फैसला किया गया है। शारीरिक शिक्षक के प्रवक्ता का पद सृजित करने के निर्देश भी बैठक में दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top