Sports News

देहरादून की स्नेह राणा विश्वकप में विश्व को दिखा रही हैं अपना दम,एक बार फिर जीत में निभाया अहम रोल

Ad

हल्द्वानी: भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया और लगातार 15वीं होम सीरीज अपने नाम की। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप में भी भारतीय टीम ने लय पकड़ ली है और वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार से उभर कर महिला टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार वापसी की। विश्व कप में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतक जड़ा तो वही गेंदबाज़ी में एक बार फिर राणा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट झटके। भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराया

पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया था। इस मुकाबले में देहरादून किसने राणा ने नाबाद 53 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटके। इस टूर्नामेंट में अब तक राणा 5 विकेट हासिल कर चुकी हैं और उनका ऑलराउंड खेल से आने वाले मैचों में टीम को मजबूती प्रदान करेगा।

महिला विश्व कप में भारत की मजबूती स्पिन गेंदबाजी नजर आ रही है। राजेश्वरी गायकवाड़ टूर्नामेंट में अब तक 7 विकेट हासिल कर चुकी हैं। 2017 में खेले गए महिला विश्व कप में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था और फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड में विश्व कप जीत कर इतिहास रचेगी और यह जीत पिछले विश्व कप में मिली हार के जख्म को भरने का काम करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top