Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा पेट्रोल पंप, बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार

उत्तराखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा पेट्रोल पंप, बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार
Ad

देहरादून: प्रदेश के दूरगामी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही पेट्रोल पंप ना होने से भी कई बार समस्या खड़ी हो जाती है। कई दूरस्थ इलाकों में पेट्रोल पंप ना होने से दिक्कतें आती हैं। इन जगहों में पेट्रोल पंप ना बनने का बड़ा कारण दो नियम हैं। जिन्हें अब राज्य सरकार संशोधित करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

लाजमी है कि उत्तराखंड में पेट्रोल पंप खोलने की राह अभी इतनी आसान नहीं है। इसे मुश्किल बनाते हैं पेट्रोल पंप खोलने के लिए बने दो नियम। पहला ये कि पेट्रोल पंप वाली जगह की दूरी सड़क से करीब 300 मीटर होनी चाहिए।

दूसरा नियम ये कि जिस जमीन पर पेट्रोल पंप लगाया जा रहा है, उसके सर्किल रेट के हिसाब से कुल मूल्य का 75 प्रतिशत कंवर्जेशन शुल्क देना होता है। इन्हीं की वजह से कई दूरस्थ इलाकों में आज तक पेट्रोल पंप नहीं खुल पाए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:नशा मुक्ति केंद्र में घिनौनी हरकत, स्मैक देकर युवतियों के साथ होता था दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वालों की तुरंत करें शिकायत,हेल्पलाइन नंबर हो गया है जारी

शहरी विकास विभाग इन नियमों में संशोधन करने जा रहा है। माना जा रहा है कि अब सरकार एक तरफ सड़क से 300 मीटर दूरी के नियम में शिथिलता देने की तैयारी में है तो वहीं कंवर्जेशन शुल्क के मामले में भी राहत प्रदान करने की प्लानिंग कर रही है।

उत्तराखंड कैबिनेट में शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे बंशीधर भगत ने कहा कि पेट्रोल पंप लगाने के सख्त नियमों को संशोधन के साथ ढीला किया जाएगा। जिससे दूरस्थ इलाकों में भी पेट्रोल पंप खुल सकें।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान, CM धामी ने की बदलाव की घोषणा

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में सफलता के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की PIL

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पंडित की चोटी काटे जाने पर हुआ बवाल, नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: हर की पैड़ी पर बर्थडे पार्टी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने हरियाणा के पांच युवकों को पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top