National News

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज ने पूरे किए 10 हज़ार रन, बनाया विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और लेजेंड कही जाने वाली मिथाली राज ने एक बार फिर इतिहास के पन्ने पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। मिथाली राज ने क्रिकेट में दस हज़ार रन बनाने वाले क्लब में एंट्री कर ली है। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कामयाबी हासिल की।

भारत में महिला क्रिकेट पुरुष क्रिकेट के सामने वाकई छिप कर रह जाता है। लेकिन इसके बावजूद महिला खिलाड़ी अपने हौसले को डिगने नहीं देती। यह वजह है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम का रुतबा अब बढ़ने लगा है। मिथाली राज वह नाम है जिसने हमेशा अपने प्रदर्शन और अपने व्यक्तित्व से दर्शकों का ध्यान महिला क्रिकेट की तरफ खींचा है।

यह भी पढ़ें: मैदान पर बेटियों ने दिखाया दम,उत्तराखंड की जीत में चमकी बिंदुखत्ता की ज्योति गिरी

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में कोरोना वायरस के नियम तोड़ने वालों को उत्तराखंड सरकार ने किया माफ

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाए हैं। मिथाली से पहले केवल इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चारलेट एडवर्ड्स ने ही इस लक्ष्य को हासिल किया है।

38 वर्षीय मिथाली राज ने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वन-डे मैच में किया। शुक्रवार को लखनऊ में अपनी 36 रनों की पारी की बदौलत मिथाली ने यह लक्ष्य प्राप्त किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मिथाली राज के नाम अब 10,001 रन हो गए हैं। जिसमें से 6974 रन वन-डे, 2364 रन टी-20 और 663 रन टेस्ट में आए हैं। मिथाली राज को भारतीय महिला क्रिकेट में लेजेंड का दर्जा यूं ही नहीं दिया जाता। राजस्थान में जन्मी इस खिलाड़ी ने अब तक 9 अंतर्राष्ट्रीय शतक (1 टेस्ट में, 7 वन-डे में) और 59 अर्द्धशतक (4 टेस्ट में, 54 वन-डे में) जमाए हैं।

यह भी पढ़ें: जनता को करना पड़ेगा परेशानी का सामना, अगले चार दिन बंद रहेंगे सभी बैंक

यह भी पढ़ें: ये है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम, बंशीधर भगत के अलावा इन्हें मिला मौका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पत्रकारों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सीएम रावत ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फुर्ती में CM तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद बुलाई गई बैठक

To Top