Sports News

आईपीएल का सबसे महंगा ओवर… बीसीसीआई को लाखों का नुकसान

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट में महंगे ओवर से मतलब होता है कि गेंदबाज की पिटाई लेकिन शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले कुछ और ही हो गया। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो खिलाड़ियों को आखिरी ओवर में बोल्ड दिया और स्टंप टूट गए। एलईडी स्टंप्स काफी महंगे आते हैं और अर्शदीप के ओवर के चलते बीसीसीआई को 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलईडी स्टंप्स और जिंग बेल्स के एक सेट की कीमत करीब 40,000 डॉलर यानी करीब 30 लाख रुपए है। अर्शदीप ने एक के बाद एक लगातार दो बार स्टंर तोड़े ऐसे में बोर्ड को लाखों का नुकसान होना तय है।

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत थी। तब पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने गेंद अर्शदीप सिंह को थमाई। उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उनकी पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन लिया। फिर दूसरी गेंद पर उन्होंने कोई भी रन नहीं दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया और मिडिल स्टंप भी तोड़ दिया। फिर चौथी गेंद पर भी उन्होंने स्टंप तोड़ते हुए नेहाल वडेरा को क्लीन बोल्ड किया।

बता दें कि आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 214 रन लगाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई। पंजाब की जीत के हीरो अर्शदीप सिंह रहे। अर्शदीप ने इस मैच में 4 विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top