Sports News

ऐसे टीम इंडिया का तीसरी बार विश्वकप जीतने का टूटा था सपना, धोनी के निकले थे आंसू

Ad

क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत बड़ा नाम है। धोनी मैदान पर काफी कम अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं। हार हो या जीत धोनी हमेशा ही कूल रहते हैं। मैदान काफी कम बार फैंस ने उन्हें गुस्से में देखा होगा। साल 2015 में टीम इंडिया ने सेमीफाइन तक का सफर तय किया था। सेमीफाइनल में भारत को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। मैच के बाद धोनी की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उनकी आंखे नम दिखाई दे रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, साल 2015 में 26 मार्च यानी आज ही के दिन भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया था। इस मुकाबले को उस समय की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम 95 रनों के अंतर से हार गई थी। इसी के साथ भारतीय टीम का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया था। हालांकि, माही काफी देर कंगारूओं से लड़ें लेकिन असफल रहे।

आपको बता दें, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत ने World Cup 2015 में कुलमिलाकर सात मैच खेले थे। खास बात ये थी कि इन सातों मुकाबलों को टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीता था। यहां तक कि हर मुकाबले में भारतीय टीम ने सामने वाली टीम को ऑल आउट किया था लेकिन मेजबान कंगारू टीम के आगे किसी एक ना चली और टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से एक कदम पीछे रह गई। वहीं, तीसरे दिन 29 मार्च को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया।

वर्ल्ड कप 2015 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कंगारू टीम ने देखते ही देखते स्कोरबोर्ड पर 328 रन टांग दिए। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के सात विकेट गिरे। ऐसा पहली बार था जब टीम इंडिया किसी विपक्षी टीम को ऑल आउट नहीं कर पाई हो। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 105 और एरोन फिंच ने 85 रन की पारी खेल एक बड़ा टारगेट सेट कर दिया।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

हीं, 329 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शानदार शुरुआत मिली, लेकिन शिखर धवन के 45 रन बनाने के बाद कोहली एक रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया को झटका लगा लेकिन फिर कुछ देर अंजिक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और फिर रोहित भी 34 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद पारी धीमे धीमे चलती रही और विकेट गिरते रहे। यहां तक कि टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहली बार ऑल आउट भी हो गई।

इस मैच में एमएस धोनी ने काफी देर तक बल्ला संभाला लेकिन धोनी अकेले हार गए। धोनी एक रन को दो रन में कनवर्ट करने के चक्कर में रन आउट हो गए। भारत की ओर से एम एस धोनी ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। धोनी के अलावा धवन ने 34 और रहाणे ने 44 रन की पारी खेली लेकिन ये पारियां ऑस्ट्रेलिया के 329 रन के जवाब में 95 रन बोनी नज़र आईं। वहीं, धोनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान भावुक नज़र आए, जो कि बहुत कम बार देखा जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top