Sports News

पाकिस्तान पर महाजीत के बाद भारत को झटका, शिखर के बाद ये खिलाड़ी बाहर

Ad

नई दिल्ली: विश्वकप 2019 में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को विश्वकप के मुकाबले में हराया और अपनी लीड को 7-0 कर लिया है। मैनचेस्टर के ऑल ट्रैफल्ड मैदान में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को डकवर्ट लुइस नियम के आधार से 89 रनों से मात दी। विश्वकप में पाकिस्तान पर टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान पर जीत टीम इंडिया को झटका दे रही है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए। भुवी चोट के चलते तीन मैचों के लिए बाहर हो गए है। बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 337 रन का लक्ष्य था। लेकिन, बारिश की वजह से मैच 40 ओवर का कर दिया गया। इस तरह पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना सकी।

इस तरह टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर 89 रन से जीत मिली। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड सातवीं बार हराया है। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 62 रन, इमाद वसीम ने नाबाद 46 रन और बाबर आजम ने 48 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए।

पाकिस्तान पर जीत हासिल करने बाद पत्रकारों से बात करते हुए कप्तान विराट कोहली ने कहा कि  भुवनेश्वर कुमार को अभी थोड़ी दिक्कत है, वह फिसल गए थे, जिसकी वजह से पैर के निचले हिस्से में खिंचाव आया है। ऐसा लगता है कि वह अगले दो या तीन मैच में टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।लेकिन हमें उम्मीद है कि वह लीग मैच के दौरान ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। वैसे टीम को ज्यादा चिंता नहीं है, क्योंकि हमारे पास रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहमम्द शामी हैं।’

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

पाकिस्‍तान के खिलाफ भुवी केवल 16 बॉल ही डाल सके। उन्होंने इसमें केवल 8 रन दिए। भुवनेश्वर का बाहर होना टीम इंडिया के लि झटका है, भुवी शानदार फॉर्म में है और इंग्लैंड के हालात उन्हें काफी रास आते हैं। पाकिस्तान की पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर उनका पैर काफी अजीब तरीके से लैंड हुआ था। उनका फ्रंटफुट फिसल गया था।ऐसे में उन्‍हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। टीम इंडिया के फिजियो तुरंत उनकी मदद के लिए आए। जिस समय उन्‍हें मैदान छोड़ना ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उन्‍होंने तीन विकेट निकाले थे।
।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top