Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे सुमित हृदयेश,मां के सपने को करेंगे पूरा

हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद पूरे हल्द्वानी में शोक का माहौल है। शहर ने उस नेता को खोया है जो राजनीतिक दलों से ज्यादा आम जन का था। उनके पास पहुंचने वाला हर शख्स अपनी परेशानी का हल जरूर पता था। उन्होंने हल्द्वानी को विकास के मार्ग पर केवल चलाया नहीं बल्कि दौड़ाया, तभी तो इस शहर का नाम राजधानी देहरादून के साथ लिया जाता है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई थी। वह हल्द्वानी से विधायक थीं, अब उनके स्थान पर कौन चुनाव लड़ेगा, यह सबसे बड़ा सवाल था। इस सवाल का जवाब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद सुमित हृदयेश उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं।

उन्हें चुनावों का अनुभव है। वह नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा अपनी माता को भी उन्होंने चुनाव लड़ाया है। लिहाजा ये साफ है कि सुमित हृदयेश ही हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस का चेहरा होंगे। उनके नाम के अलावा किसी का नाम नहीं सोचा जा सकता। वह लंबे वक्त से इंदिरा जी के साथ काम कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने हल्द्वानी व पूरे राज्य के लिए जो सपने देखे थे उन्हें सुमित पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: स्नेह राणा ने टेस्ट में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू,बनी उत्तराखंड की दूसरी खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: हरिद्वार निवासी शिवम सड़ाना को मिला Youtube पर प्यार, गाना एक Million पार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:डिग्री कॉलेजों के खोले जाने पर मंथन शुरू,परीक्षाओं को लेकर आया अपडेट

यह भी पढ़ें: SBI खाताधारकों के लिए ज़रूरी खबर, इतने घंटों के लिए बंद रहेंगी सभी सेवाएं

To Top
Ad