Tehri News

थल की बाजारा गाने में टिहरी SSP का डांस वायरल, पति रितेश भट्ट निभा रहें हैं साथ-वीडियो

Ad

देहरादून: डिजिटल युग में पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा मिला है। यूट्यूब पर तमाम वीडियो वायरल होते हैं जिनका कनेक्शन पहाड़ से होता है। युवाओं में रैप का क्रेज है तो वह पहाड़ी रैप को भी लांच करते हैं। इसी क्रम में एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट का है। इस वीडियो में वह विख्यात थल की बाजारा गीत में डांस कर रही है। उनके साथ कोई और नही बल्कि उनके पति रितेश भट्ट डांस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

इंग्लैंड में चमके हल्द्वानी के मयंक मिश्रा, काउंटी में फिर झटके पांच विकेट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अधिकारी भी अक्सर अपना योगदान देते हैं और ये चीज युवाओं को काफी प्रेरित करती है कि वह इस क्षेत्र में काम करें। आईपीएस तृप्ति भट्ट और उनके पति रितेश भट्ट जो कि भारतीय राजस्व सेवा में कार्यरत हैं। उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनके द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसकी लोगों ने तारीफ की। यह वीडियो करीब पांच महीने पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। अल्मोड़ा की रहने वाली तृप्ति भट्ट अपनी कार्यशैली के वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह लापवाही पर तुरंत एक्शन लेने पर विश्वास करती है।

उत्तराखंड में जनता की जेब होगी ढिली,बस और टैक्सी का बढे़गा किराया,पूरी लिस्ट तैयार

असम में कुमाऊं रेजिमेंट के जवान संजय चंद शहीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top