Tehri News

गढ़वाल की यात्रा हुई महंगी, 100 रुपए तक बढ़ा बसों का किराया, पूरी लिस्ट देखें

Ad

देहरादून: गढ़वाल मंडल में यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अधिक किराया देना है। रोडवेज बसों ने एक बार फिर अपना किराया बढ़ाया है। कुछ दिन पहले ही बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी के पास निर्माण कार्य चलने की वजह से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हाईवे को बंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। ऐसे में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली के साथ की कुमाऊं की बस सेवाएं चंबा होते हुए जा रही है। ऐसे में उन्हें पहले से 60 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, इससे रोडवेज पर बोझ बढ़ा तो उन्हें किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा। रोडवेज बस में 100 रुपये और निजी बसों में 80 रुपये ज्यादा किराया बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोडवेज बस में पहले श्रीनगर का किराया 270 रुपये था, लेकिन अब 370 रुपये हो गया है। विश्वनाथ सेवा का देहरादून से श्रीनगर का किराया 240 रुपये था, जो अब 320 रुपये हो गया है। बता दें कि देहरादून से रोडवेज की करीब 20 सेवाएं रोजाना पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के रूटों पर चलती हैं। वहीं बागेश्वर की सेवा भी इसी रूट से जाती है।टीजीएमओ और यातायात कंपनी की विश्वनाथ सेवाएं भी इसी रूट से चलती हैं।

यह भी पढ़ें: खोला कुरकुरे का पैकेट, निकली आधा किलो चरस, पुलिस ने ऐसे पकड़ी कैदी की करतूत

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में हैरतअंगेज घटना, चलती ट्रेन के नीचे आने के बाद भी बच गया युवक

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे का शिकार हुई दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस, सवार थे 22 यात्री

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

सभी सेवाएं देहरादून से ऋषिकेश-देवप्रयाग होते हुए श्रीनगर पहुंचती थी लेकिन तोताघाटी में काम के चलते हाईवे को कुछ दिनों से बंद किया गया है, जिस कारण बसें अब ऋषिकेश से चंबा-पीपलडाली होते हुए श्रीनगर पहुंच रही है। यहां से 60 किलोमीटर का सफर बढ़ने से सफर महंगा पड़ रहा है। किराया में हुई बढ़ोतरी के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी यात्रा पहले से ज्यादा वक्त में पूरी हो रही है। तोताघाटी में पहाड़ी से मलबा आने और निमार्ण कार्य को लेकर अभी मार्ग को बंद किया गया है। जिससे टिहरी होकर वाहनों को श्रीनगर जाना पड़ा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top