Uttarakhand News

उत्तराखंड: कोरोना वॉरियर्स को सलाम, तेजी से ठीक हो रहे हैं मरीज

Ad

हल्द्वानी: जब भी कोरोना वायरस के आंकड़ों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट बुलेटिन जारी करता है तो अधिकतरों की नजर कोरोना से संक्रमित होने वाले नंबर पर रहती है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 46 हो गई है और हाहाकार मचा हुआ है लेकिन क्या आपकों पता है कि हमारे डॉक्टर्स के साहस ने 18 मरीजों को ठीक कर दिया है। वह सभी घर लौट चुके हैं। यह खबर राहत देती है और जरूत है कि इन चीजों से राज्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाए। अगर कोरोना वायरस के बढ़ते नंबरों पर ही नजर बने रहेगी तो हम अपने आप को नकारात्मक दिशा की ओर ले जा सकते हैं जो सही नहीं हैं।

राज्य में अब तक 3677 सैंपल लिए गए हैं और 3228 रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 469 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ये नतीजा है हमारे कोरोना वॉरियर्स के परिश्रम का, जो अपनी मेहनत से इस धरती तो नए नया जीवन देना चाहते हैं।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1553 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,656 हो गई है, जिसमें 14,255 सक्रिय हैं, 2842 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 559 लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top