Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बसों की इनकम बढ़ाएंगे ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवारियां भरने में करेंगे मदद

उत्तराखंड रोडवेज बसों की इनकम बढ़ाएंगे ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवारियां भरने में करेंगे मदद
Ad

नैनीताल: रोडवेज के आर्थिक हालातों को सुधारने की जिम्मेदारी उठाना अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रोडवेज बसों में सवारियां बढ़ाने हेतु ट्रैफिक इंस्पेक्टर की मदद ली जाएगी। नैनीताल रीजन के मंडलीय महाप्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने तीनों बॉर्डर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई जाने के आदेश दिए। इनका काम बसों में सवारियां पूरा करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगी पाबंदियों ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों के पहिए अन्य राज्यों के लिए जाम कर दिए थे। जिससे हल्द्वानी-देहरादून बस सेवा पर असर पड़ा। इसके अलावा कुमाऊं व गढ़वाल की बसों के अपने मंडल में संचालन करने की वजह से सवारियों का संकट खड़ा हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मधुर होगा उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश का सफर, इन मार्गों पर होगा सुधारीकरण

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में करीब 80 हज़ार रुपए की स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार, जानें मामला

जानकारी के अनुसार कुमाऊं की बसें पुलभट्टा, रुद्रपुर व जसपुर बार्डर से वापस लौटती है। इन बॉर्डर पर उप्र होकर प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्री मिलते हैं। जिन्हें बॉर्डर पहुंचने के लिए टैक्सी या फिर उप्र रोडवेज की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीआइ यानी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की तैनाती इन उक्त तीनों बॉर्डर पर की जाएगी। टीआई का काम यात्रियों के बस में बैठते ही परिचालक से तुरंत टिकट कटवाने का होगा। साथ ही बस में सवारी पूरी करने की जिम्मेदारी भी इनकी होगी। इससे रोडवेज की इनकम में भी इजाफा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने दिया हिंट, एक जुलाई से खुल सकते हैं सभी स्कूल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक कॉल से होगा बुजुर्गों की हर समस्या का समाधान, जारी हुई हेल्पलाइन

यह भी पढ़ें: हफ्ते में तीन दिन आम जनता से मिलेंगे CM तीरथ सिंह रावत, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: गहरी खाई में गिरी कार, चालक समेत बाल-बाल बचा पूरा परिवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top