Sports News

दोबारा इतिहास रचने के करीब पहुंची उत्तराखंड की बेटियां, आंध्र प्रदेश को सेमीफाइनल में एक रन से हराया

उत्तराखंड में क्रिकेट की तस्वीर और तकदीर बदलने से केवल एक कदम दूर है महिला क्रिकेट टीम
Ad

देहरादून: उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे में इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है। टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने आंध्र प्रदेश को एक रन से हराया। बता दें साल 2021-2022 सीजन में उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे चैंपियन बनी थी। ये पहला मौका था कि जब उत्तराखंड की कोई भी टीम ने बीसीसीआई की कोई ट्रॉफी जीती हो। फाइनल मुकाबला उत्तराखंड और मुंबई के बीच खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आंध्र प्रदेश के साथ खेले गए सेमीफाइल मुकाबले की करें तो उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। ए शाह 22,नन्दनी कश्यप 28 और शगुन चौधरी ने 33 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 50 ओवर में 165 रन ही बना पाई और एक से मुकाबला उत्तराखंड के पक्ष में रहा। उत्तराखंड के गेंदबाजी में पूजा राज ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा निशा मिश्रा और ए शाह को 2-2 विकेट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top