Dehradun News

उत्तराखंड में जारी है तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, CM धामी ने जिलों को रवाना किए 80 कंसंट्रेटर

उत्तराखंड में जारी है तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, CM धामी ने जिलों को रवाना किए 80 कंसंट्रेटर
Ad

देहरादून: तीसरी लहर की आशंका सभी विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही है। हर तरफ इस लहर के सबसे अधिक घातक होने की चर्चाएं चल रही हैं। प्रदेश सरकार भी सक्रिय होकर इससे निपटने की एडवांस तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने 80 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर राज्य के नौ जिलों के लिए रवाना किए।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों के लिए करीब 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रवाना किए। जो कि आइसीआइसीआइ फाउंडेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्द्धशहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराए गए थे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कोरोना से लड़ाई साथ मिलकर ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा संक्रमण में कमी आने के कारण लापरवाही करना सरासर गलत है। राज्य सरकार भी तीसरी लहर को लेकर सक्रिय है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी भोटिया पड़ाव निवासी सिद्धि शाह फिल्म कॉलर बॉम्ब में आई नजर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तीसरी संतान होने पर छिन गई नगर पालिका सभासद की कुर्सी

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को भी चमोली जिले के लिए भेजा जो कि इपिराक माइनिंग इंडिया लि. द्वारा प्रदान की गई थी। सीएम ने कहा कि इससे चारधाम यात्रा के दौरान जन-जन को फौरन सुविधा उपबल्ध कराने में मदद मिलेगी।

आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन के मुताबिक यह एंबुलेंस चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नियंत्रण में रहेगी तथा बदरीनाथ से श्रीनगर के मध्य संचालित होगी। इस अवसर पर बीएस नेगी के साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कुमाऊं कमिश्नर अरविंद ह्यांकी समेत तीन IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के रेस्ट्रां में दोस्त के साथ शराब पीने पर संचालक को पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया नोटिस

यह भी पढ़ें: चक दे इंडिया,हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला टीम में शामिल,टोक्यो ओलंपिक में आएंगी नजर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top