Uttarakhand News

रोमांचक मुकाबले में उत्तराखण्ड ने पुडुचेरी को 10 रन से हराया

Ad

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का शानदार फॉर्म जारी है। तीसरे मुकाबले में अपने गेंदबाजों के बलबूते टीम उत्तराखण्ड ने पुडुचेरी को 10 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखण्ड ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। उत्तराखण्ड की ओर से बल्लेबाजी में रजत भाटिया 30, विजय शर्मा 30 और शिवम खुराना ने 29 रन बनाए। वहीं पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा फाबिद अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

टी-20 के लिहाज से 132 रनों का लक्ष्य काफी कम था लेकिन उत्तराखण्ड के गेंदबाजों ने पुडुचेरी के लिए इसs विशाल बना दिया। स्कोर बोर्ड चलना शुरू ही नहीं हुआ था कि पुडुचेरी को पहला झटका लग गया। पांच ओवर से पहले पुडुचेरी ने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद पारस डोगरा और सरगुनम के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। दोनों की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि यह मैच उत्तराखण्ड से दूर हो जाएगा।

इस जोड़ी के टूटने के बाद उत्तराखण्ड के गेंदबाजों ने पुडुचेरी पर दवाब बना दिया, जिससे वो पार नहीं पा सके। पारस डोगरा ने 53 रन जरूर बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके और मुकाबला 10 रनों से उत्तराखण्ड के पक्ष में रहा। उत्तराखण्ड की ओर से गेंदबाजी में सन्नी सिंह , सन्नी कश्यप और हिमांशु बिष्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा रोहित डंगवाल को एक विकेट हासिल हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top