Sports News

दीपक चाहर ने नहीं,अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने हासिल की है t-20 में पहली हैट्रिक

Ad

हल्द्वानी:क्रिकेट भारत में एक खेल नहीं धर्म है। क्रिकेटर्स को लाखों फैंस भगवान मानते हैं। कई बार चौकाचौंध में क्रिकेट फैंस का ध्यान महिला क्रिकेट की ओर नहीं जाता है। अगर कंबाइंड क्रिकेट डायरी पर गौर करें तो कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो पुरुषों से पहले महिलाओं ने स्थापित कर दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

वनडे क्रिकेट में पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर के बल्ले से नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के बल्ले से आया था। उन्होंने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ 239 रनों की पारी खेली थी। इसी तरह भारत के लिए टी-20 में सबसे पहले हैट्रिक दीपक चहर ने नहीं बल्कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला निवासी एकता बिष्ट के नाम दर्ज है।

एकता ने श्रीलंका ( कोलंबो) के खिलाफ ये कारनामा साल 2012 में किया था, वहीं दीपक चहर ने बांग्लादेश (नागपुर) के खिलाफ साल 2019 में हैट्रिक ली थी। पुरुष क्रिकेट भारत में ज्यादा विख्यात है और महिला क्रिकेट भी अब उस मार्ग पर निकल पड़ा है। तभी तो साल 2017 में विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला टीम का फैंस ने शानदार तरीके से स्वागत किया था।

ऐसा ही माहौल साल 2020 टी-20 विश्वकप के दौरान भी देखने को मिला था, जहां भारत ने एक बार फिर फाइनल में हार गया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय महिला टीम का उदय हो गया है कि जल्द वह भी उस मुकाम तक पहुंच जाएगी, जहां पर खुद को देखना चाहते हैं।

बात एकता बिष्ट की करें तो वह भारत के लिए साल 2011 से क्रिकेट खेल रही है। अभी वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट ने भारत के लिए 42 मुकाबलों में 53 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 61 मुकाबलों में 96 विकेट दर्ज हैं।

एकता ने साल 2017 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे और उसके बाद वह स्टार बन गई थी। जब भी पाकिस्तान के साथ भारत का मुकाबला होता है तो एकता बिष्ट की गेंदबाजी को फैंस याद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top