CM Corner

सीएम के सामने उत्तराखण्ड की आलोचना कर रहे गौतम अडाणी का वायरल वीडियो, FIR दर्ज

Ad

देहरादून: बीते दिनों संपन्न हुए इनवेस्टर्स समिट को राज्य सरकार ने विकास के लिहाज से मील का पत्थर करार दिया था। इनवेस्टर्स समिट में राजधानी पहुंचे उद्योगपतियों के नेक इरादों की बात की जा रही थी लेकिन जो सामने आया उसने पूरे राज्य में हलचल मचा दी। उद्योगपति गौतम अडाणी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में उद्योगपति गौतम अडाणी राज्य में मौजूद संसाधनों की आलोचना करते नजर आ रहे थे। वो बोल रहे है कि इनवेस्टर्स समिट में सरकार के दवाब में आकर उद्योगपति आ रहे हैं, यहां काफी परेशानी है।

बागेश्वर: भतीजे से शादी करने की जिद पर अड़ी चाची, हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ा

वायरल हुए वीडियो के मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ सूत्रों के मुताबिक यह डॉक्टर्ड वीडियो (वीडियो से छेड़छाड़) है। इस वीडियो के जरिए राज्य की छवि बिगाड़ने की साजिश के लिहाज से वायरल करने की बात कही जा रही है। वीडियो को जांच के लिए  चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।  सीएमओ ने साफ किया है कि अगर जांच रिपोर्ट आते ही वीडियो से छेड़छाड़ करने और इसे सोशल मीडिया पर  गलत तरीके से पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर सूचना विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को एसएसपी देहरादून को मामले की तहरीर सौंपी गई थी।

VIDEO: देखना ना भूले, सलमान खान के गाने पर नैनीताल SSP जन्मेंजय खंडूरी का डांडिया डांस…

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहा है। बता दे कि जिस वीडियो की बात हो रही है वो एक निजी वेबसाइट द्वारा पोस्ट किया गया था जिसके बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई।  सीएम रावत और अडानी के वीडियो के आधार पर इंवेस्टर्स समिट का विरोध कर रहे विपक्ष का राज्य सरकार पर प्रहार और तेज हो गया है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेज दिया गया है। साथ ही वीडियो तैयार करने और इसे शेयर करने वाले के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top