Dehradun News

उत्तराखंड में भू-कानून की मांगों के बीच कंचन का लाटी कार्टून वायरल, युवा जमकर कर रहे शेयर

उत्तराखंड में भू-कानून की मांगों के बीच कंचन का लाटी कार्टून वायरल, युवा जमकर कर रहे शेयर

देहरादून: प्रदेश में भू-कानून को लेकर आवाजें बुलंद हो रही हैं। प्रदेश की एक बेटी अनूठे अंदाज में ही भू-कानून लागू करने की मांग कर रही है। आर्टिस्ट कंचन जदली द्वारा बनाया गया लाटी नाम का कार्टून सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रदेश भर के लोग इन दिनों भू कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रेमनगर निवासी कंचन जदली ने लाटी नाम से एक कार्टून बनाया है जिसे सब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अमूल गर्ल की तर्ज पर पहाड़ का कार्टून कैरेक्टर लाटी बनाया है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी अच्छी खबर, जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया

यह भी पढ़ें: देहरादून: मसूरी समेत तमाम जगह आने वाले पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी

कंचन बताती हैं कि हर ज्वलंत मुद्दों पर कार्टून बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने भू कानून की मांगों के बीच सोशल मीडिया पर लाटी कार्टून साझा किया था। बता दें कि भू कानून की मांग युवा वर्ग द्वारा जमकर की जा रही है। युवा अपनी शक्ति दिखा कर सोशल मीडिया पर लगातार भू कानून के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

बता दें कि कंचन चंडीगढ़ से फाइन आर्ट की पढ़ाई कर चुकीं हैं। उन्होंने उत्तराखंड के खानपान, वेशभूषा, लोक पर्व समेत प्रदेश की संस्कृति से जुड़े कई कार्टून अबतक बनाए हैं। कोरोना काल में भी कंचन ने अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के लिए कंचन ने अपने कार्टून के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं पुरखाराम, जो साल में सोते हैं 300 दिन, सोशल मीडिया में कर रहे ट्रेंड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: Volvo बस का एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, लेकर ही माने 220 रुपए रिफंड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की नेहा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्त किए विशेष कार्य व जनसंपर्क अधिकारी

To Top