Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में शर्मसार दादा-पोती का रिश्ता, पिता ने दबाया मामला तो मां ने खोली पोल, केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: आधुनिक ज़माने में इंसान इतना आगे निकल आया है कि सारे रिश्ते पीछे छूट गए हैं। किच्छा में एक बड़े ही संवेदनशील रिश्ते के कलंकित होने की खबरें सामने आई हैं। यहां पर दादा की नियत अपनी पोती पर ही खराब हो गई। और तो और पिता को पता लगने पर उन्होंने बात को दबा दिया। जब मां ने हस्तक्षेप किया तो शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला किच्छा का है। कोतवाली क्षेत्र के अंदर एक गांव आता है जहां पर विवाद के चलते महिला अपने पति को छोड़कर नानकमत्ता अपने मायके रहने लगी थी। इस कड़ी में उसने अपनी साढ़े 7 साल की पुत्री को 5 महीने पहले ही पति के पास छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुलेंगी,देशी ठेके में भी मिलेगी अंग्रेजी बियर

यह भी पढ़ें: हो गया फैसला,उत्तराखंड के निजी व सरकारी स्कूल आठ फरवरी से खुलेंगे

अब मासूम ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसके दादाजी उसके निजी अंगों पर हाथ मारते हैं। यह सुनते ही मां तो हक्की बक्की रह गई। उसने तुरंत पति को बताया। लेकिन पिता ने भी बच्ची के साथ हो रही इस हरकत पर चुप्पी साध ली। अंत में मां ही अपनी बच्ची की रक्षा के लिए आगे आई।

मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। जिस पर हेल्पलाइन टीम ने किच्छा कोतवाली की चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर उप निरीक्षक बबीता गोस्वामी से शिकायत की। इसके बाद प्रारंभिक जांच बैठी जिसमें आरोप सही मिले।

उसके बाद दादा और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। देखा जाए तो वाकई आधुनिक जमाने में इंसान इतना आगे निकल आया है कि सभी रिश्ते पीछे छूट गए हैं।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक खत्म,उत्तराखंड में प्लास्टिक हुआ बैन, 5 लाख तक का जुर्माना लग सकता है

यह भी पढ़ें: फिर से अस्तित्व में आएंगे लेटर बॉक्स,कर्मचारियों और चिट्ठी का हिसाब रख रहा है विभाग

यह भी पढ़ें: IOCL में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें: नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने जिले में 8 पुलिसकर्मियों के किए तबादले,लिस्ट देखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top