Uttarakhand News

उत्तराखंड SDRF जवान राजेंद्र नाथ ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड SDRF जवान राजेंद्र नाथ ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

देहरादून: प्रदेश को आपदा की स्थिति से बचाने वाली फोर्स SDRF के जवान ने वो कर दिखाया जिसका कई लोग केवल सपना ही देख सकते हैं। कांस्टेबल राजेंद्र नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह कर वहां तिरंगा लहराया है। इस कारनामे को अंजाम देने वाले वह उत्तराखंड के पहले पुलिसकर्मी बन गए हैं।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को आपदा की स्थिति में याद किया जाता है। किसी भी तरह की आपदा में राहत बचाव के कामों में इस फोर्स के कर्मी ही जुटते हैं। वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेंद्र नाथ भी एसडीआरएफ के जांबाज जवानों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड के पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल 12 के विजेता

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर वायरल हुआ हॉकी दिग्गज पी श्रीजेश का अंदाज,देशभक्ति गीत से करते हैं ऊर्जा का संचार

पूर्व में भी बड़ी ऊंची चोटियों का आरोहण कर चुके राजेंद्र नाथ ने एक बार फिर उत्तराखंड के लोगों व उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है। राजेंद्र नाथ ने 12 अगस्त को बहुत खराब मौसम में यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह करके इतिहास रचा है।

एसडीआरएफ ने जानकारी दी और बताया कि यह उपलब्धि हासिल करने वाले राजेंद्र नाथ राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं। बता दें कि 360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र की ओर से 9 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य में भी लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी चोरगलिया: नाले में बह गई दरोगा की कार,गनीमत रही कि एन वक्त पर शीशा तोड़ दिया…

चूंकि स्वतंत्रता दिवस नजदीक था इसलिए इसका लक्ष्य चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण कर वहां पर तिरंगा लहराना था। लेकिन मौसम के लिहाज से 13, 14, 15 अगस्त का दिन बेहद खराब रहने वाला था। इसलिए टीम ने हिम्मत दिखाई और 12 अगस्त को ही एल्ब्रुस को फतह कर वहां तिरंगा फहराया। 

इससे पहले राजेंद्र नाथ ने प्री-एवरेस्ट कहे जाने वाले माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), सतोपंथ, चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया था। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के इस जांबाज की हर कोई सराहना कर रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस को सलाम, इन जांबाजों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी और अनु कुमार का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चयन

To Top