Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, नैनीताल समेत इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश भर में इस सीजन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह पिछले सालों की तुलना में कहीं ज्यादा है। ठंड के कारण कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं लगातार बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी से हांड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम एक बार फिर बदल सकता है। राज्य में 3 और 4 फरवरी को बारिश बर्फबारी का अंदेशा लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो बारिश और बर्फबारी से ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। विभाग ने राज्य में ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि प्रदेश भर में 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी और निचले इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश हो सकती है। ओले गिरने की भी संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 2 फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं 3 फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 4 और 5 फरवरी को भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top