Uttarakhand News

चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहत, केवल एक टेस्ट से ही हो जाएगा आपका काम

Ad

देहरादून: कोरोना महामारी के चलते चारधाम यात्रा और कुम्भ में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को तीन प्रमुख टेस्टों सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर में से किसी एक टेस्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटन, संस्कृति,धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुंभ और चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों से अनुरोध किया है कि वह धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का निर्वाहन करने के लिए देह दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते हुए कोविड नियमों का पालन अवश्य करें, ताकि हम सब एक दूसरे के सहयोग से चारधाम यात्रा और कुंभ का सफलता पूर्वक संचालन कर सकें।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने चारधाम यात्रा के विषय में स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पर राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को तीन प्रमुख टेस्टों सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर में से किसी एक टेस्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जायेगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पार्किंग में लगी आग, चार कारें हो गई स्वाहा, वीडियो देखें

यह भी पढ़ें: पौड़ी जा रही रोडवेज बस में फटा मोबाइल, यात्री की हुई मौत

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने यह भी बताया कि हरिद्वार में महाकुंभ पर आयोजित होने वाले देव डोलियों का कुंभ स्नान निर्धारित समय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।

उन्होने कहा कि चूंकि सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू का ऐलान किया है इसलिए पूर्व में मुख्यमंत्री से और आज मुख्य सचिव से हुई मेरी वार्ता के बाद उन्होंने 24 और 25 अप्रैल को देव डोलियों के सत्कार, सम्मान और कुम्भ स्नान कार्यक्रम को अनुमति देने की बात कही है। इस कार्य के लिए साधु संतों सहित सभी पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी आवश्यक हिदायत दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर उत्तराखंड,हर राशन कार्ड में 20 किलो राशन और दोगुनी चीनी मिलेगी !

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा दिए पास होंगे 10वीं के छात्र

यह भी पढ़ें: CM का आदेश, Curfew के बीच होगी NDA परीक्षा, छात्रों के लिए चलेंगे वाहन

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी, आरटीपीसीआर सहित तीनों टेस्ट अनिवार्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top