Uttarakhand News

उत्तराखंड: गलत मोबाइल नंबर बताने पर क्वारंटाइन किए गए 40 पर मुकदमा दर्ज

Ad

उत्तराखंड: गलत मोबाइल नंबर बताने पर 40 कोरोना संक्रमित पर मुकदमा

देहरादून: कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उन लोगों की संख्या भी बढ़ रही है जो लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं। कोविड से सुरक्षा हेतु बनाए गए नियमों पर लापरवाही कर रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसो पर शिकंजा कसे हुए है लेकिन संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक खबर हरिद्वार से भी सामने आ रही हैं। जहां क्वारंटाइन में रह रहे लोगों ने गलत जानकारी दी। उन्हें ये गलती भारी पकड़ने वाली है क्योंकि पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी दे अनुसार हरिद्वार में होम क्वारंटाइन के नोडल अधिकारी डॉक्टर जीएस जंगपांगी ने सिडकुल थाने में तहरीर दी है कि हाल के दिनों में क्‍वारंटाइन किए गए 40 लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी गलत दर्ज कराएं हैं। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अलग-अलग 40 मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। मुकदमों में नामजद करीब 17 आरोपित सिडकुल की हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। बाकी 23 कर्मचारियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर अलग-अलग थाना कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 5961 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 264
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 98
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 82
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 96
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1391
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1103
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 926
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 196
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -105
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 68
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 496
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 974
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 161

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top