Uttarakhand News

हरियाणा में फंसे 4000 से ज्यादा लोग उत्तराखंड पहुंचे, आज रहेगा ये प्लॉन

Ad

हरियाणा में फंसे 4000 से ज्यादा लोग उत्तराखंड पहुंचे, आज रहेगा ये प्लॉन
Uttarakhand migrants- file photo

देहरादून: दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंडके लोगों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। हरियाणा से लगातार लोगों को घर पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को 4535 लोग हरियाणा से उत्तराखंड पहुंचे हैं। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंचने वालों की संख्या 11445 हो गई है। वहीं 170252 लोगों ने घर वापस आने के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं, अन्य राज्यों में जाने के लिए 26,765 लोगों ने पंजीकरण कराया है। उत्तराखंड के भीतर 22052 लोग एक से दूसरे जनपदों में जा चुके हैं।

लो जी उत्तराखंड में इतनी महंगी हो गई शराब, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हरियाणा से 106 बसों में 3000 यात्रियों को लेकर वापस आई। इसके अलावा 1000 यात्री भी निजी वाहनों से आए हैं। शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जानकारी दी कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले 170252 लोगों में से सार्वजनिक वाहनों से 79592 गढ़वाल और 79137 कुमाऊं जाने वाले हैं। गुरुवार के आंकड़ों पर गौर करें तो अल्मोड़ा 1935,चंपावत 679,हरिद्वार 131,पौड़ी 1512 और यूएस नगर 335 लोग पहुंचे हैं। शुक्रवार को 2282 लोगों को लाने के लिए 80 बसें भेजी जाएंगी। इसी प्रकार शनिवार नौ मई को 1863 लोगों को वापस लाया जाएगा।

सीएम के निधन को लेकर अफवाह फैलाने वाला पिथौरागढ़ जिले से गिरफ्तार

अपने वाहनों से घर वापस आने के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया है। गढ़वाल जाने के लिए 7628 और 4895 ने कुमाऊं जाने के लिए आवेदन किया है। सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोग, जिनकी दूरी 500 किलोमीटर से ज्यादा हैं उनके लिए रेल व्यवस्था करने का प्लान बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top