Uttarakhand News

उत्तराखंड में 1 जून से खुलेंगे सभी सरकारी ऑफिस, ये होगा वक्त और नियम

Ad

कोरोना वायरस से बचाव चलते लागू लॉकडाउन फोर खत्म के होने से पहले कई क्षेत्रों में छूट दी गई है। सरकार ने शुक्रवार को बाजार खुलने के वक्त को भी बढ़ाया है। इसके अलावा शासकीय कार्यालयों में भी कुछ ढील देने जा रही है, जिसके अनुसार पांच दिवसीय कार्यालय राज्य सचिवालय और विधानसभा में एक जून से 50 प्रतिशत कर्मचारी ऑफिस पहुंचेंगे। इससे पहले लॉकडाउन 4.0 में समूह क और ख के शतप्रतिशत और समूह ग और घ के 33 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सचिवालय और विधानसभा में कार्यालय समय की अवधि को बढ़ाया गया है। पहले यहां सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक अधिकारी व कर्मचारी आ रहे थे। नए आदेश के अनुसार अब कार्यालय का समय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। जबकि विभाग स्तर पर कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे।

इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों, गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्तों, जिलाधिकारियों, सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि दो मई 2020 को सरकारी कार्यालयों को खुलने की व्यवस्था की गई थी, उसमें कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top