Uttarakhand News

उत्तराखंड:संक्रमित मिलने के बाद कॉलोनी सील,बैंक से लेकर दुकानें सब रहेंगे बंद

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले अब 50 से पार पहुंच गए हैं। तीन जिले रेड जोन के अंदर हैं। रविवार को भी देहरादून जिले से दो मामले सामने आए हैं। इसके बाद बड़ा फैसला लिया गया है। ऋषिकेश 20 बीघा कॉलोनी गली नंबर 3 को सील कर दिया गया है, जहां से एक संक्रमित मिला है और सुरक्षा को ध्यान में रखचे हुए प्रशासन ने फैसला किया है। यहां के निवासी तीन मई तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर रहेंगे। इसके अलावा सभी बैंक, प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेगी। वहीं, आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रविवार तो यह आदेश एम्स के नर्सिंग अफसर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जारी किया है। उन्होंने जनता को राहत भी दी है और कहा कि इस इलाके में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रशासन करेगा। नियम के मुताबिक परिवार का एक सदस्य ही खरीदारी के लिए बाहर आने दिया जाएगा।


मोबाइल वैन के माध्यम से दूध की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को सफाई व्यवस्था के साथ ही मुनादी कर लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं। सील इलाके को पुलिस बैरिकेडिंग करेगी। उन्होंने सीएमओ को इलाके में सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हें। इस बीच अगर कोई इमरजेंसी है तो लोग पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 में संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि राज्य के तीन जिलों में कुल 11 हॉट स्पॉट या कंटेनमेंट जोन चिह्नित किए गए हैं। इनमें देहरादून में 7, हरिद्वार में 3 और नैनीताल जिले में एक जोन है। देहरादून में भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांड (पटेल नगर), झाबर वाला (डोईवाला), केशवपुरी बस्ती (डोईवाला) मुस्लिम कॉलोनी (कच्ची कॉलोनी, सदर तहसील), आजाद नगर कॉलोनी (आईएसबीटी, देहरादून) 20 बीघा कॉलोनी (नगर निगम, ऋषिकेश) है। हरिद्वार में गांधी खाता (तहसील हरिद्वार), ज्वालापुर (तहसील हरिद्वार), पनियाला (तहसील रुड़की) और नैनीताल में बनभूलपुरा (हल्द्वानी) चिह्नित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top