Uttarakhand News

घुघुते को लेकर दक्ष कार्की ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर मच गई धूम- देखें वीडियो

हल्द्वानी: नए साल के बाद उत्तराखण्ड के लोगों को उत्तरायाणी का इंतजार रहता है। उत्तरायणी कौथिक (मेला)  अब केवल उत्तराखण्ड ही बल्कि देश के अन्य राज्यों में उत्तराखण्ड के रहने वाले लोग मनाते हैं। कहते हैं कि यह पर्व हमें अपनी देवभूमि के और करीब ले जाता है। पिछले कुछ सालों में पलायन की मार झेल रहे राज्य की पहचान को इस त्योहार ने पहचान दी है।

इसी बीच त्योहार के बीच दिवंगत लोकगायक पप्पू कार्की के बेटे दक्ष कार्की ने उत्तरायणी त्योहार को लेकर गाना गया है। उत्तरायणी के मौके पर राज्य में घुघुतिया त्यौहार की अलग ही पहचान है| त्यौहार का मुख्य आकर्षण कौवा है| बच्चे इस दिन बनाए गए घुघुते कौवे कोखिलते हैं| और कहते हैं “काले कावा काले घुघुति मावा खाले”| दक्ष भी इस गाने में कौवे को निमंयत्र दे रहे हैं और बचपन की यादों को ताजा कर रहे हैं। जब त्योहार के सुबह बच्चे छत से कौवे को घुघुते खाने को बुलाते हैं।

दक्ष कार्की का गाया नया गीत हाल ही में यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ। इसे पीके एंटरटेनमेंट ग्रुप ने रिलीज किया है। गाने को संगीत दिया है नितेश बिष्ट ने। दिल को छू लेने वाला ये गीत आपको जरूर पसंद आएगा। अब तक हजारों लोग इस गीत को देख चुके हैं, इसे लाइक कर चुके हैं।  इस गाने को रविवार को डाला गया है और चंद घंटों में ही यूट्यूब पर इसके हजारों व्यू हो चुके हैं। दक्ष इससे पहले भी कई गानों को आवाज दे चुके हैं, जहां लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। दक्ष अपने पिता उत्तराखण्ड संगीत का बहुत बड़ा चेहरा थे और उन्हें गाता देख पूरे राज्य को पप्पू दा की याद आती है। पीके एंटरटेनमेंट के यूट्यूब पर करीब 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

To Top