Nainital-Haldwani News

घर पर रहकर ताराश्रम संस्थान ने बनाए सैकड़ों मास्क, कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में कोरोना वाॉरियर्स को सपोर्ट करने की अपील की व अपने घरों के बने मास्क पहनने की सलाह देश वासियों से की थी। इस दिशा में हल्द्वानी शहर की कई संस्थान काम कर रही हैं। जिसमें तल्ली बमौरी में तारा श्रम निर्माण समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों मास्क बनाकर वाॉरियर्स को सहयोग कर रहे हैं।इस क्रम में यहां समिति की सदस्य जसोदा सोंटियाल और उनके पति चंद्र सिंह सोंटियाल ने मिलकर कोरोना वॉरियर्स व जरूरतमंदों को सहयोग किया है।

उत्तराखंड में घर पर रहकर बना दिए सैकड़ों मास्क, कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम

वह अपने घर पर ही रहकर लॉक डाउन का पालन करते हुए पुराने कपड़ों को सैनिटाइज कर लगभग एक सो पचास से अधिक मास्क बनाकर लेबर कॉन्ट्रैक्ट फेडरेशन उत्तराखंड के निदेशक जितेन्द्र मेहता को प्रस्तुत किए। निदेशक मेहता द्वारा आवश्यकतानुसार उन मास्कों को गरीब और असहाय व्यक्तियों को वितरित किया जा रहा है। इस बारे में जसोदा सोंटियाल जी का कहना है कि हर कोई घर के अंदर है, इसका ये मतलब नहीं वक्त को बर्बाद किया जाए। हम जो कर सकते हैं वो करेंगे।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 37 मामले सामने आ गए हैं। राज्य में 9 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है। कुल 7 जिले ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में 447 नए मामले सामने आए हैं। अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। 1489 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top