Uttarakhand News

उत्तराखंड में लौटा कोरोना वायरस का प्रकोप, देहरादून में शतक पूरा,राज्य में 257 नए केस

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को उत्तराखंड में 257 मामले सामने आए है। अब राज्य में कोरोना वायरस की कुल संख्या 99915 हो गई है। वहीं 94983 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है, जबकि 1709 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले से 126 ,हरिद्वार से 73, नैनीताल जिले से 12, ऊधमसिंह नगर से 10 ,पौडी से 15 , टिहरी से 15, चंपावत से 03, पिथौरागढ़ से 3 ,अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 01 , रुद्रप्रयाग से 03 ,उत्तरकाशी से 4 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं 67 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1339 है और1484 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो 161 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top